150 QA श्रीअरविन्द सार्धशती (1872-2022)

 

 

आजादी का अमृत महोत्सव एवं श्रीअरविन्द सार्धशती (1872-2022)

क्र.सं. 

प्रश्न

उत्तर

1.    

श्रीअरविन्द का जन्मदिवस?

15 अगस्त 1872

2.        

15 अगस्त किस महान सन्त का निर्वाण दिवस होता है।

रामकृष्ण परमहंस

3.    

भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन किन क्रांतिकारी का जन्मदिवस होता है?

श्रीअरविन्द

4.    

अरबिन्दो घोष के पिताजी का नाम क्या था?

डॉ. कृष्णधन घोष

5.    

अरबिन्दो घोष के पिताजी का क्या व्यवसाय था?

चिकित्सक

6.    

अरबिन्दो घोष के पिताजी की मृत्यु किस कारण से हुई थी?

श्रीअरविन्द के इंग्लैण्ड से भारत लौटते समय जहाज के डूबने की झूठी खबर के कारण

7.    

श्रीअरविन्द के पिताजी मृत्यु के समय किस पुत्र को पुकार रहे थे?

श्रीअरविन्द

8.    

अरबिन्दो घोष की माताजी का नाम क्या था?

श्रीमती स्वर्णलता देवी

9.    

अरबिन्दो घोष के कितने भाई -बहन थे?

5

10.  

अरबिन्दो घोष किस उम्र में इंग्लैण्ड गए थे?

7 वर्ष की आयु (1879)

11.  

अरबिन्दो घोष इंग्लैण्ड में किस क्रांतिकारी विचारधारा समूह से जुड़े थे?

लोटस एण्ड डेगर (Lotus and Dagger)

12.  

अरबिन्दो घोष को साहित्य में विद्यालय में कौनसा पुरस्कार मिला था?

बटरवर्थ (Butterworth)

13.  

अरबिन्दो घोष को इतिहास में विद्यालय में कौनसा पुरस्कार मिला था?

बेडफोर्ड (Bedford)

14.  

क्या यह सही है कि अरबिन्दो घोष आईसीएस की परीक्षा में उत्तीर्ण हुये थे?

हाँ

15.  

क्या यह सही है कि घुड़सवारी की परीक्षा नहीं देने के कारण अरबिन्दो घोष आईसीएस की परीक्षा में सफल घोषित नहीं किये गये थे?

हाँ

16.  

क्या अरबिन्दो घोष घुड़सवारी की परीक्षा में भाग लिया था?

नहीं

17.  

क्या अरबिन्दो घोष को घुड़सवारी की परीक्षा के लिये एक से अधिक अवसर दिये गये थे?

हाँ

18.  

श्रीअरविन्द 1879 से 1884 तक किस शहर में शिक्षा ग्रहण की?

मैनचेस्टर (Manchester)

19.  

श्रीअरविन्द 1884 से 1890 तक किस शहर में शिक्षा ग्रहण की?

लंदन

20.  

श्रीअरविन्द 1890 से 1892 तक किस शहर में शिक्षा ग्रहण की?

कैम्ब्रिज

21.  

श्रीअरविन्द किस वर्ष में भारत वापस आए?

1893

22.  

श्रीअरविन्द जिस जहाज से भारत आये थे, उसका नाम क्या था?

(S.S.carthage)

23.  

भारत के कौनसे राजा ने अरबिन्दो घोष को अपनी राजकीय सेवा में रखा था?

बड़ौदा के महाराजा सायाजी राव गायकवाड़

24.  

बड़ौदा में राजकीय सेवा में उनका मानदेय क्या था?

200 रुपये

25.  

बड़ौदा महाराजा द्वारा रविवार अन्य राजकीय अवकाश के दिन कार्यालय में उपस्थित होने पर श्रीअरविन्द की क्या प्रतिक्रिया थी?

श्रीअरविन्द ने आदेश को अस्वीकार किया।

26.  

सिस्टर निवेदिता से सर्वप्रथम श्रीअरबिन्दो की मुलाकात कहां हुई थी?

बड़ौदा

27.  

अरबिन्दो घोष को बड़ौदा में सर्वप्रथम किस विभाग पर नियुक्ति दी गई थी?

भूमि व्यवस्था विभाग (Land Settlement Department)

28.    

‘‘भारतीय संस्कृति के आधार’’ पुस्तक किस ब्रिटीश आलोचक के आरोपो का खण्डन करने हेतु श्रीअरविन्द द्वारा लिखी गई थी?

विलियम आर्चर (William Archer)

29.  

शादी के बाद श्रीअरविन्द अपनी पत्नी और बहन के साथ कहाँ गए थे?

नैनीताल

30.  

सबसे पहले अरबिन्दो घोष की मुलाकात लोकमान्य तिलक से कब और कहा हुई थी?

1902 दिसम्बर, अहमदाबाद

31.  

इन्दू प्रकाश पत्रिका में कौनसे लेखों ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी थी?

पुराने की जगह नये दीये (New Lamp for Old)

32.  

भारत के स्वतंत्रता के लिये सशस्त्र क्रांति की योजना किस पुस्तिका में मिलती है?

भवानी मंदिर

33.  

सूरत कांग्रेस अधिवेशन से पूर्व आमसभा की अध्यक्षता किसने की?

श्रीअरविन्द

34.  

किसके आदेश पर कांग्रेस का विघटन हुआ था?

श्रीअरविन्द

35.  

मराठी योगी विष्णु भास्कर लेले से मुलाकात किस वर्ष में और कहां हुई थी?

1908 बड़ौदा में

36.  

श्रीअरविन्द ने अपनी पत्नी मृणाली को पत्र लिखा जिसमें कितने पागलपनों की बात कहीं?

तीन पागलपन

37.  

अरबिन्दो घोष का पहला पागलपन क्या था?

उनकी समस्त योग्यता ईश्वर की देन है और ये योग्यता केवल राष्ट्र के लिये है।

38.  

अरबिन्दो घोष का दूसरा पागलपन क्या था?

ईश्वर की खोज

39.  

अरबिन्दो घोष का तीसरा पागलपन क्या था?

भारत को स्वतंत्र कराने का लक्ष्य।

40.  

सशस्त्र प्रशिक्षण के लिये किस को अरबिन्दो घोष ने सेना में भर्ती होने के लिये भेजा था?

जतिन बैनर्जी

41.  

क्या अरबिन्दो घोष आयरलैण्ड की स्वतंत्रता संग्राम से प्रभावित थे।

हाँ, आयरलैण्ड के क्रांतिकारी पारनेल

42.  

आयरलैण्ड के किस मूवमेंट से श्रीअरविन्द प्रभावित थे?

Sinn Fein Movement

43.  

बंगाल विभाजन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिये श्रीअरविन्द ने किस पद का त्याग किया था?

प्रधानाचार्य, बंगाल नेशनल कॉलेज

44.  

वन्देमातरम् पत्रिका में श्रीअरविन्द के किस लेख के प्रकाशन को न्यायालय में ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध युद्ध का सबूत मानकर पेश किया गया।

Politics for Indian

45.  

कौनसी नदी पर अरबिन्दो घोष को अध्यात्मिक अनुभूति हुई थी?

नर्मदा

46.  

श्रीनगर में किस स्थान पर श्रीअरविन्द को अध्यात्मिक अनुभूति हुई थी?

तख्त--सुलेमान

47.  

स्वतंत्रता संग्राम के लिये श्रीअरविन्द ने किस डॉक्ट्रीन की वकालत की थी?

डॉक्ट्रीन ऑफ पेसिव रेजिस्टेन्स

48.  

क्या यह सही है कि भारत में सबसे पहले पूर्ण स्वतंत्रता की मांग अरबिन्दो घोष ने की थी?

हाँ

49.  

राष्ट्रीय शिक्षा परिषद् के गठन का प्रस्ताव किसने दिया था।

श्रीअरविन्द

50.  

वन्देमातरम् पत्रिका के प्रभावी सम्पादक कौन थे?

श्रीअरविन्द

51.  

क्या यह सही है कि श्रीअरविन्द व्यावसायिक शिक्षा के समर्थक थे?

हाँ

52.  

क्या यह सही है कि बम बनाने का प्रयोग करते समय कुछ साथियों की हादसे में मौत हो गई थी?

हाँ

53.  

श्रीअरबिन्दो की अलीपुर बम केस में गिरफ्तारी किस दिन हुई थी?

5 मई 1908

54.  

श्रीअरबिन्दो का केस लड़ने के लिये चन्दा इकट्ठा करने की अपील किसने की?

बड़ी बहन सरोजिनी जी

55.  

अलीपुर बम केस में किस गद्दार को मौत की सजा उसके साथियों द्वारा दी गई?

नरेन्द्र नाथ गोसांई

56.  

अलीपुर बम केस के गद्दार नरेन्द्र नाथ गोसांई को मौत की सजा किसने दी थी?

कनाई लाल दत्त और सत्येन्द्र नाथ बोस

57.  

क्या यह सही है कि ब्रिटिश सरकार किंग्स फोर्ड पर जानलेवा हमले के मास्टर माइंड अरबिन्दो घोष को मानती थी?

हाँ

58.  

किस अंग्रेज अफसर ने श्रीअरविन्द को भारत का सबसे खतरनाक व्यक्ति कहा?

वायसराय लॉर्ड मिन्टो

59.  

क्या यह सही है कि 15 दिनों तक अलीपुर जेल में स्वामी विवेकानन्द श्रीअरविन्द को मानवजाति के आगामी विकास क्रम के बारे में संवाद किया?

हाँ

60.  

किस क्रांतिकारी ने यह कहा था ‘‘राष्ट्रवाद का आधार आध्यात्मिकता होना चाहिए, ऐसी प्रेरणा श्रीअरविन्द से मिलती है’’

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस

61.  

अलीपुर बम केस में किसको मृत्युदण्ड मिला?

बारीन्द्र कुमार घोष और उल्लासकर दत्त

62.  

अलीपुर बम केस में कितने अभियुक्तों को कालापानी की सजा सुनाई गई?

10

63.  

अलीपुर बम केस की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश का नाम क्या था?

सी बी बीचक्राफ्ट

64.  

अलीपुर बम केस की सुनवाई में अंग्रेजी सरकार की तरफ से कौन वकील पैरवी कर रहा था?

एर्डली नोर्टन (Eardley Norton)

65.  

अलीपुर बम केस की सुनवाई में अरबिन्दो घोष की पैरवी के लिये कौन वकील आया था?

देशबंधु चितरंजन दास

66.  

न्यायालय में किसने श्रीअरविन्द को राष्ट्रवाद का कवि, राष्ट्रवाद का मसीहा और मानवता का प्रेमी कहा?

देशबंधु चितरंजन दास

67.  

क्या यह सही है कि अलीपुर बम केस में श्रीअरविन्द के विरूद्ध साक्ष्य अभाव के कारण उन्हें निर्दोष बताया गया?

हाँ

68.  

अलीपुर बम केस के दौरान न्यायालय में मिठाई शब्द किसके लिये प्रयोग में लिया गया?

बंदूकों के लिये

69.  

क्या अलीपुर बम केस को माणिकतला केस के नाम से भी जाना जाता है?

हाँ

70.  

श्रीअरबिन्दो से मुलाकात करने रविन्द्र नाथ टैगोर पाण्डिचेरी कब गए थे?

28 मई 1928

71.  

क्या यह सही है कि श्रीअरबिन्दो से मुलाकात करने रविन्द्र नाथ टैगोर पाण्डिचेरी गए थे?

हाँ

72.  

किस तारीख को श्रीअरविन्द की रिहाई का आदेश दिया गया?

6 मई 1909

73.  

क्या जिन अभियुक्तों को अलीपुर बम केस में सजा सुनाई गई उन्होने हाईकोर्ट में अपील की थी?

हाँ

74.  

अलीपुर बम केस में एफआईआर में अभियुक्तों की संख्या कितनी थी?

33

75.  

अलीपुर बम केस में आईपीसी की किन धाराओ के तहत केस दर्ज किया गया था?

143, 145, 150, 157, 121, 121, 122, 123 और 124

76.  

अभियोजन स्वीकृति किन धाराओं के लिये दी गई?

121, 122, 123 और 124

77.  

क्या वंदेमातरम् केस में श्रीअरबिन्दो घोष ने कंफेशन किया था?

हाँ

78.  

क्या अलीपुर बम केस में श्रीअरबिन्दो घोष ने कंफेशन किया था?

नहीं

79.  

चितरंजन दास का अनुशीलन समिति से क्या सम्बन्ध था?

उपाध्यक्ष

80.  

श्रीअरविन्द को अनुशीलन समिति में किसका दायित्व दिया था?

उपाध्यक्ष

81.  

अलीपुर जेल से निकलने के बाद अंग्रेजी में पत्र प्रकाशन का नाम क्या था?

कर्मयोगी

82.  

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर श्रीअरविन्द के विचार किस पत्रिका में प्रकाशित हुई थी?

कर्मयोगी

83.  

क्या कर्मयोगी पत्रिका के विरूद्ध मुकदमे में श्रीअरविन्द को अभियुक्त बनाया गया था?

हाँ

84.  

कर्मयोगी केस में अधिनस्थ न्यायालय ने किसको सजा सुनाई?

मनमोहन घोष

85.  

हाईकोर्ट ने कर्मयोगी केस में अपील पर क्या निर्णय दिया?

मनमोहन घोष को निर्दोष घोषित किया।

86.  

अलीपुर जेल से निकलने के बाद बंगाली में पत्र प्रकाशन का नाम क्या था?

धर्म

87.  

श्रीअरविन्द का उत्तरपाड़ा भाषण किस तारीख को दिया था?

30 मई 1909

88.  

दुर्गा स्त्रोत किस पत्रिका में प्रकाशित किया गया था?

धर्म

89.  

क्या श्रीअरविन्द कलकत्ता से सीधे पाण्डिचेरी गए थे?

नहीं

90.  

क्या श्रीअरविन्द पाण्डिचेरी जाने से पहले चन्दननगर गये थे?

हाँ

91.  

श्रीअरविन्द को चन्दन नगर में आध्यात्मिक अनुभूति में किन देवियों के दर्शन हुये थे?

ईला, माही सरस्वती

92.  

श्रीअरविन्द का चन्दन नगर का प्रवास का समय कितना था?

लगभग डेढ़ महिना

93.  

क्या यह सही है कि श्रीअरविन्द माँ शारदादेवी से मिलकर पाण्डिचेरी गये थे?

नहीं

94.  

पाण्डिचेरी पहुंचने पर श्रीअरविन्द किसके निवास स्थान पर रूके थे?

शंकर चेट्टी

95.  

क्या यह सही है कि पाण्डिचेरी में शंकर चेट्टी के निवास पर स्वामी विवेकानन्द भी कुछ समय के लिये ठहरे थे?

हाँ

96.  

श्रीअरविन्द का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र पर क्या नाम था, जिसके आधार पर पाण्डिचेरी जाने के लिये जहाज पर यात्रा की अनुमति दी गई?

ज्योतिन्दरनाथ मित्र

97.  

क्या यह सही है कि अंग्रेज पुलिस ने श्रीअरविन्द को पाण्डिचेरी से किडनैप करने का षड़यंत्र रचा था?

हाँ

98.  

क्या अंग्रेज पुलिस द्वारा श्रीअरविन्द को पाण्डिचेरी से किडनैप करने का षड़यंत्र सफल हुआ?

नहीं

99.  

पाण्डिचेरी में श्रीअरविन्द के खिलाफ सबूत साबित करने के लिये टीन के डिब्बे में सामान डालकर किस स्थान पर छिपाया गया था?

श्रीअरविन्द के निवास स्थान में बने कुएं के अन्दर

100.          

पाण्डिचेरी में लम्बे समय तक रहने के लिये गैर-फ्रांसिसी को वहां के कितने प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा चाल-चलन प्रमाणपत्र दिये जाने का प्रावधान था?

पांच

101.          

क्या यह सही है कि पाण्डिचेरी में श्रीअरविन्द अन्य साथियों के पास केवल एक तौलिया था। श्रीअरविन्द साथियों के स्नान करने के बाद सबसे अंत में स्नान कर तौलिये का इस्तेमाल करते थे?

हाँ

102.          

गांधीजी ने किस पुत्र को श्रीअरविन्द से मिलने पाण्डिचेरी भेजा था?

देवदास (1924 में)

103.          

पाण्डिचेरी पहुंचने के बाद किस पत्रिका की शुरूआत श्रीअरविन्द द्वारा की गई?

आर्य-15 अगस्त 1914

104.          

आर्य के बारे में किसने कहा था ‘‘वैदिक संहिताओं के काल के बाद मानव जाति को ऐसा भागवत ज्ञान कभी नहीं दिया गया’’?

द्विजेंद्रनाथ टैगोर

105.          

नागपुर कांग्रेस अधिवेशन में श्रीअरविन्द को अध्यक्षता हेतु पाण्डिचेरी मिलने कौन गये?

डॉ. बी.एस. मुंझे और डॉ. के.बी. हेडगेवार

106.          

क्रिफ्स मिशन के प्रस्ताव पर श्रीअरविन्द की क्या सहमति थी?

समर्थन किया था

107.          

क्रिफ्स मिशन के बारे में कांग्रेस वर्किंग कमेटी को अपने विचार किसके माध्यम से श्रीअरविन्द ने प्रेषित किये थे?

दोराई स्वामी अय्यर

108.          

किस योगी की भविष्यवाणी के आधार पर श्रीअरविन्द को उत्तरयोगी कहा गया?

योगी नगाईजप्ता

109.          

किस दिनांक से श्रीअरविन्द पूर्ण एकांतवास में चले गये थे?

24 नवम्बर 1926

110.          

श्रीअरविन्द के पैर में फ्रेक्चर किस वर्ष में हुआ था?

24 नवम्बर 1938

111.          

श्रीअरविन्द से हिन्दी भाषा के सम्बन्ध में राय किस संविधान सभा के सदस्यों द्वारा ली गई थी?

कन्हैयालाल माणकलाल मुंशी

112.          

श्रीअरविन्द पत्राचार द्वारा किस संविधान सभा के सदस्य से सम्पर्क में थे?

सुरेन्द्र चन्द्र मजूमदार

113.                         

15 अगस्त 1947 को किसके अनुरोध पर श्रीअरविन्द ने भारत को खुला संदेश भेजा था?

ऑलइंडिया रेडियो तिरूचिरपल्ली (All India Radio Tiruchirapalli)

114.          

श्रीअरविन्द का 15 अगस्त 1947 के संदेश में पहला स्वप्न क्या था?

भारत विभाजन का विरोध

115.          

श्रीअरविन्द का 15 अगस्त 1947 के संदेश में दूसरा स्वप्न क्या था?

एशिया का उत्थान

116.          

श्रीअरविन्द का 15 अगस्त 1947 के संदेश में तीसरा स्वप्न क्या था?

संयुक्त राष्ट्र की भूमिका

117.          

श्रीअरविन्द का 15 अगस्त 1947 के संदेश में चौथा स्वप्न क्या था?

भारत का विश्व को अध्यात्मिक देन

118.          

श्रीअरविन्द का 15 अगस्त 1947 के संदेश में पांचवां स्वप्न क्या था?

विकास क्रम की प्रक्रिया में योग की महत्वपूर्ण भूमिका जिसमें भारत की अग्रणीय भूमिका अपेक्षित होगी।

119.          

श्रीअरविन्द आश्रम में सिद्धी दिवस किस दिन मनाया जाता है?

24 नवम्बर

120.          

श्रीअरविन्द आश्रम की स्थापना कब हुई थी?

नवम्बर 1926

121.          

वर्ष 1913 में बांग्ला कविता ‘‘सागर संगीत’’ के अंग्रेजी अनुवाद के पराश्रमिक के रूप में 1000 रुपये श्रीअरविन्द को मिले थे। इस कविता के कवि कौन थे?

देशबंधु चितरंजन दास

122.          

वर्ष 1922 में कौन चाहते थे कि श्रीअरविन्द कांग्रेस का नेतृत्व संभाल ले?

देशबंधु चितरंजन दास

123.          

श्रीअरविन्द ने किसके बारे में ‘‘ तिलक के बाद वहीं थे जो भारत को स्वराज्य तक पहुंचा सकते थे’’?

देशबंधु चितरंजन दास

124.          

क्या यह सही है कि डॉ. के.आर. श्रीनिवास अयंगर द्वारा श्रीअरविन्द पर लिखित जीवनी ऐसी पहली किताब है जिसे उन्होने विस्तार से देखा और सुधारा था?

हाँ

125.          

"Among The Great" पुस्तक में किस प्रसिद्ध लेखक और कवि ने श्रीअरविन्द के साथ हुई भेंट का वर्णन किया है?

दिलीप कुमार राय

126.          

श्रीअरविन्द के घर में रसोईया बांग्ला सरकार का जासूस था। उसने अपना सिर क्यों मुंडवाया था?

जिससे कि उसका स्थान लेने के लिये जो आदमी रहा था वह उसे पहचान सके।

127.          

बंकिमचन्द्र चटर्जी के वंदेमातरम् गीत का अंग्रेजी अनुवाद किस के द्वारा किया गया है?

श्रीअरविन्द

128.          

श्रीमाँ और श्रीअरविन्द की प्रथम भेंट कब हुई थी?

29 मार्च 1914

129.          

आश्रम में विद्यालय की शुरूआत कब हुआ?

2 दिसम्बर 1943

130.          

ओरोविल की स्थापना कब हुई?

28 फरवरी 1968

131.          

श्रीअरविन्द की महासमाधि दिवस

5 दिसम्बर 1950

132.          

श्रीमाँ की महासमाधि दिवस

17 नवम्बर 1973

133.          

संयुक्त राष्ट्र के साधारण सभा द्वारा ओरोविल के प्रस्ताव को कितनी बार पारित किया गया?

4 बार

134.          

श्रीअरविन्द के पूर्ण योग की विशिष्टता क्या है?

रूपांतरण

135.          

श्रीअरविन्द के महाकाव्य का क्या नाम था?

सावित्री

136.          

श्रीअरविन्द का दर्शन किस ग्रन्थ में मिलता है?

दिव्य जीवन (Life Divine)

137.                         

‘‘सारा जीवन ही योग है’’, श्रीअरविन्द की किस पुस्तक से लिया गया है?

योग समन्वय

138.                         

‘‘सनातन धर्म ही राष्ट्रीयता है’’, श्रीअरविन्द के प्रसिद्ध भाषण से लिया गया है?

उत्तरपाड़ा भाषण

139.          

गीता पर श्रीअरविन्द की पुस्तक का क्या नाम है?

गीता प्रबन्ध

140.          

भारतीय संस्कृति से सम्बन्धित श्रीअरविन्द की पुस्तक का नाम है।

भारतीय संस्कृति के आधार

141.          

मानव जाति की एकता की सम्भावना विषय पर श्रीअरविन्द की पुस्तक का नाम क्या है?

मानव एकता का आदर्श

142.          

मानव समाज के विकास सम्बन्धित विषय पर श्रीअरविन्द की पुस्तक का क्या नाम है?

मानव चक्र

143.          

कविता के क्रम विकास से सम्बन्धित श्रीअरविन्द की पुस्तक का क्या नाम है?

Future Poetry

144.          

वेद पर श्रीअरविन्द की पुस्तक का क्या नाम है?

वेद रहस्य

145.          

श्रीअरविन्द की कौनसी पुस्तक में लेखक का नाम उत्तरयोगी लिखा है?

योगिक साधन

146.          

अतिमानस का अवतरण दिवस श्रीअरविन्द आश्रम में किस दिन मनाया जाता है?

29 फरवरी

147.          

श्रीअरबिन्दो की 150वीं जन्म जयंती किस वर्ष में मनाई जा रही है?

2022

148.          

श्रीअरबिन्दो की 150वीं जन्म जयंती को मनाने के लिये गठित समिति के अध्यक्ष कौन है?

भारत के प्रधानमंत्री

149.                         

26 जनवरी 2022 को सांस्कृतिक झांकी में किस योगी, ऋषि, कवि, क्रान्तिकारी को शामिल किया गया था?

श्रीअरविन्द

150.          

क्या संविधान सभा में श्रीअरविन्द का स्मरण किया गया था?

हाँ

संपर्क

सूर्य प्रताप सिंह राजावत, सचिव, श्रीअरविन्द सोसायटी, राजस्थान, मो. 9462294899

Comments

Popular posts from this blog

भारत के मूल संविधान को नमन करते प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी -

संविधान सभा में नामकरण संस्कार" भारत / इंडिया" पर निर्णायक चर्चा -18 सितम्बर 1949