भारत अर्थात इंडिया - Bharat or ,in the English language, India
भारत अर्थात इंडिया यही लिखा है भारत के संविधान के प्रथम अनुच्छेद 1 में। इसके साथ ही अंग्रेजी भाषा में लिखें संविधान के पहले अनुच्छेद में लिखा है India, that is Bharat . 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के माननीय सदस्यों ने हिंदी और अंग्रेजी संविधान पर हस्ताक्षर किए थे। अतः स्पष्ट है कि हमारे देश का नाम भारत ही है जिसे अंग्रेजी भाषा में इंडिया के नाम से जाना जाता है। इसमें किसी प्रकार की शंका नहीं है। संविधान सभा में 4 दिनों तक अनुच्छेद 1 पर चर्चा हुई थी 15 नवंबर , 17 नवंबर 1948 और 17 सितंबर , 18 सितंबर 1949 जिसमें मुख्य मुद्दा था कि 4 नवंबर 1948 को डॉ अंबेडकर द्वारा पेश किए गए प्रारूप संविधान के अनुच्छेद 1 में केवल इंडिया शब्द का प्रयोग किया गया था. भारत का उल्लेख नहीं था। संविधान सभा में संशोधन के माध्यम से "भारत "को अनुच्छेद एक में जोड़ा गया। प्रारुप संविधान अंग्रेजी भाषा में ही पेश किया गया था। हिंदी संविधान के अनुवाद का प्रमाणीकरण डॉ राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा 24 जनवरी 195...