Posts

Showing posts from August, 2023

भारत माता कौन है ?

Image
  भारत माता कौन है ? प्रो   पुरुषोत्तम अग्रवाल    द्वारा लिखित पुस्तक   “ भारत माता कौन है ” ? के प्रमोशन के लिए राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में   उनके   एक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला | इस विषय के साथ यह भी जोड़ दिया गया कि भारत माता का अर्थ आइडिया ऑफ इंडिया से लिया जा रहा है या यूं कहें कि आज की तारीख में - भारत क्या है ? भारत से क्या अपेक्षा है ? भारत का क्या दायित्व है ? या   विश्व पटल पर भारत का   क्या योगदान अपेक्षित है ? इन्हीं प्रश्नों के साथ प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल   का उद्बोधन शुरू होता है | इसके साथ ही यह भी बताया जाता है कि उनके द्वारा रचित पुस्तक में   भारत माता के बारे में   जो लिखा गया है उसमें अधिकांश संदर्भ भारत के पंडित नेहरू की पुस्तकों और उनके साहित्य से लिए गए हैं | इस मुख्य बिंदु के अलावा भी उनके करीबन 2 घंटे के साथ सत्र   में कई विषयो   पर चर्चा हुई परंतु आज भारत माता पर चर्चा करेंगे | डॉक्टर पुरुषोत्