Posts

Showing posts from February, 2024

कबीर के राम - दशरथ के पुत्र राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

Image
 कबीर के राम - दशरथ के पुत्र राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा  कबीर के राम राज्य को समझने के लिए कबीर के राम को समझना होगा | कबीर ने लिखा है एक राम दशरथ का बेटा, एक राम घट घट में बैठा ,  एक राम का सकल उजियारा , एक राम जगत से न्यारा ||  कबीर के राम घट घट में है अर्थात प्रत्येक मनुष्य के हृदय में आत्मा के रूप में राम ही निवास करते हैं- व्यष्टिगत राम INDIVIDUAL DIVINE  | एक राम का सकल  उजियारा , इसका भाव है  समष्टिगत राम  COSMIC DIVINE से है| एक राम जगत से न्यारा  अर्थात परात्पर राम TRANSCENDENTAL DIVINE  है अर्थात जो सृष्टि की अभिव्यक्ति से परे हैं| तीन स्थितियों  के बारे में कबीर लिखते हैं |    एक राम दशरथ का बेटा - को समझाने पर ही सनातन परंपरा को  समझा जा सकता है क्योंकि दशरथ के पुत्र के रूप में स्वयं राम   TRANSCENDENTAL DIVINE  ही मानव की देह धारण कर  क्रम  विकास में विधि के विधान के अनुसार भूमिका निभाते हैं- जिसे अवतार कहा जाता है | अवतार को लेकर बहुत भ्रांतियां हैं क्योंकि आधुनिक मानस , पाश्चात्य दृष्टि भारतीय दर्शन    में    अवतार के सिद्धांत की गहराई तक गोता लगाने में असमर्थ रही