मूल हस्तलिखित भारत के संविधान में भारतीय सभ्यता का चित्रण (महत्वपूर्ण तथ्य )
1. प्रोफेसर के.टी. शाह के प्रस्ताव पर मूल संविधान को हस्तलिपिबद्ध किया गया, जिस पर सहमति संविधान सभा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद जी द्वारा दी गई। भारत के मूल संविधान को हस्तलिपिबद्ध/सुलेख ;ब्ंससपहतंचीलद्ध करने का श्रेय प्रेम बिहारी नारायण (सक्सैना) को जाता है। मूल संविधान को हस्तलिपिबद्ध करने पर मानदेय का प्रस्ताव पं. नेहरू ने दिया था। इस पर प्रेम बिहारी ने मानदेय लेने से इंकार तो किया पर यह शर्त रखी की मूल संविधान के सभी पृष्ठों पर उनका नाम अंकित होगा। अंतिम पेज पर उनका व उनके पिताजी का नाम लिखने की मंशा व्यक्त की। पं. नेहरू ने इस शर्त को सहर्ष स्वीकार किया। मूल संविधान को हस्तलिपिबद्ध करने में पूरे छः महीने का समय लगा। 254 पेन होल्डर निब काम में आए व 303 नम्बर की निब इस कार्य के लिए काम में ली गई। इस कार्य/योगदान के लिए प्रेम बिहारी नारायण (सक्सैना) को पद्मविभूषण सम्मान से सरकार ने सम्मानित किया। देहरादून स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा फोटोप्रिन्ट का कार्य पूरा किया गया।
2. संविधान सभा के सदस्यों के हस्ताक्षर आठवीं अनुसूची के बाद 11 पेजों में फैले हुए है। पहला हस्ताक्षर पं. नेहरू का है। अंतिम हस्ताक्षर फिरोज गांधी का है। सभी सदस्यों के हस्ताक्षर करने के पश्चात् जब मूल संविधान पर हस्ताक्षर के लिए संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को निवेदन किया गया तब उन्होंने हस्ताक्षर के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलने पर अनुच्छेद 8 में अंकित भाषा की सूची व पं. नेहरू के हस्ताक्षर के बीच में सीमित जगह पर तिरछे हस्ताक्षर किए। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने यह हस्ताक्षर देवनागरी व रोमन लिपि में किए व अबुल कलाम आजाद ने उर्दू व पुरोषोत्तम दास टण्डन ने देवनागरी में हस्ताक्षर किये। इनके अलावा सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर अंग्रेजी में किए। महात्मा गांधी के हस्ताक्षर मूल संविधान में नहीं मिलते।
3. मूल संविधान भारत के संसद के पुस्तकालय में एक पेटी के अन्दर सुरक्षित रखा गया है जो कि विशेष नाइट्रोजन गैस से भरा हुआ है।
4. प्रो. के.टी. शाह के प्रस्ताव पर मूल संविधान में कलात्मक रचना का कार्य श्री नन्दलाल बोस द्वारा सम्पादित किया गया व भारत के सभ्यता के चित्रण की जिम्मेदारी भी श्री नन्दलाल बोस को दी गई, जिसे उन्होनें सहर्ष स्वीकार किया।
5. मूल संविधान में वैदिक काल के गुरूकुल का दृश्य रामायण से श्रीराम व माता सीता और लक्ष्मण जी के वनवास से घर वापस आने का दृश्य, श्री कृष्ण द्वारा अर्जून को कुरूक्षेत्र में दिए गए गीता के उपदेश के दृश्यों को दर्शाया गया। इसी प्रकार गौतम बुद्ध व महावीर के जीवन, सम्राट अशोक व विक्रमादित्य के सभागार के दृश्य मूल संविधान में मिलते है। इसके अलावा अकबर, शिवाजी, गुरूगोबिन्द सिंह, टीपू सुल्तान और रानी लक्ष्मीबाई के चित्र भी मूल संविधान में है। स्वतंत्रता संग्राम के दृश्य को महात्मा गांधी की दाण्डी मार्च से दर्शाया है। इसी प्रकार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का चित्र मूल संविधान में राष्ट्रवादी क्रांतिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा भारत माता को आजाद कराते हुए के प्रयास का चित्रण मूल संविधान में मिलता है।
6. प्राकृतिक चित्रण के रूप में हिमालय, राजस्थान का रेगिस्तान व हिन्द महासागर के चित्र बनाये गये है।
7. भारत के मूल संविधान की उद्देशिका का कला कार्य ब्योहर राम मनोहर सिन्हा द्वारा किया गया। उद्देशिका पृष्ठ पर ब्योहर राम मनोहर सिन्हा ने अपने नाम के केवल राम शब्द का उपयोग करते हुए हस्ताक्षर किए है।
8. जयपुर के कृपाल सिंह शेखावत ने मूल संविधान में कला कार्य में योगदान दिया। कृपाल सिंह शेखावत को 1974 में पद्मश्री व 2002 में शिल्पगुरू सम्मान से सम्मानित किया गया। कृपाल सिंह शेखावत ने मूल संविधान में कई चित्र बनाये। कृपाल सिंह शेखावत जयपुर में वापस आकर परंपरागत ब्लू पोट्री कला को वापस जिन्दा किया जिसमें जयपुर की महारानी गायत्री देवी ने उन्हें प्रोत्साहित किया। मूल संविधान में कला को देखने पर अजन्ता के भित्ति चित्र याद आने लगते है।
9. भारत के मूल संविधान में राष्ट्रीय संप्रतीत को बनाने का श्रेय श्री दीनानाथ भार्गव को जाता है।
10. भारत के मूल संविधान में फोटोलिथोग्राफी रचना में भारतीय सभ्यता के चित्रण को देखने पर निम्न विषयों पर स्पष्ट संदेश मिलता है : -
ऽ संविधान सभा द्वारा भारतीय राष्ट्रवाद का भारत माता के रूप में चित्रण
ऽ श्री अरविन्द का धर्मज राष्ट्रवाद व आध्यात्मिक राष्ट्रवाद
ऽ स्वामी विवेकानन्द का संकल्प रू विश्वगुरू की भूमिका में भारत
ऽ डॉ. अम्बेड़कर की संविधानिक नैतिकता
ऽ हिंसा और अहिंसा पर समग्रता में विचार
ऽ स्वराज और सुराज के सिद्धांत
ऽ वैदिककाल से 20वीं सदी तक सनातन परम्परा
ऽ भारतीय सभ्यता के आधारभूत ढांचे की समझ

Comments
Post a Comment