Posts

Showing posts from April, 2025

राजऋषि डॉ. भीमराव अम्बेडकर

  राजऋषि डॉ. भीमराव अम्बेडकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिये प्रेरणा का स्त्रोत है। ज्ञान के आधार पर उन्होंने समाज में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त की। डॉ. अम्बेडकर ने डबल पीएचडी अर्जित की थी। डॉ. अम्बेडकर संविधान प्रारूपण समिति के अध्यक्ष थे। 4 नवम्बर 1948 को संविधान प्रारूप को पेश करते समय डॉ. अम्बेडकर ने संविधान नैतिकता का उल्लेख किया था। संविधान नैतिकता के अंतर्गत चुनी हुई संसद द्वारा पेश किये गये बिल पर बहस होती है। बहस में एैतिहासिक, कानूनी, सांस्कृतिक, धार्मिक, नैतिक, अन्तर्राष्ट्रीय कानून के तर्क भी रखे जाते है। संसद में पेश करने पर प्रारूप सभी आमजन को पढ़ने एवं समझने के लिये उपलब्ध रहता है। मीडिया भी पक्ष-विपक्ष के विशेषज्ञ, सिविल सोसायटी को एक मंच पर लाकर लोगों को प्रस्तावित प्रारूप के बारे में शिक्षित करने का काम करती है। संसद में बिल पर वोटिंग होती है, बहुमत मिलने पर माननीय राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद बिल कानून के रूप में राजपत्र में छपने पर एक निश्चित दिन से लागू किया जाता है। इस प्रक्रिया में न्यायपालिका की भूमिका कानून ब...

जनसंख्या नियंत्रण कानून : तथ्य, सिद्धांत, भारतीय संविधान एवं अन्तर्राष्ट्रीय घोषणा पत्र

  जनसंख्या नियंत्रण कानून  : तथ्य , सिद्धांत , भारतीय संविधान एवं अन्तर्राष्ट्रीय घोषणा पत्र   1.        संविधान सभा की कुत सदस्यता 389 थी। 3 जून , 1947 की माउंटबेटन योजना के तहत विभाजन के परिणामस्वरूप , पाकिस्तान के लिए एक अलग संविधान सभा की स्थापना की गई और कुछ प्रांतों के प्रतिनिधि संविधान सभा नहीं रहे। सभा। परिणामस्वरूप , संविधान सभा की सदस्यता घटकर 299 रह गई। 1947 में अखण्ड भारत की जनसंख्या लगभग 42.5 थी। उनमें से स्वतंत्रता भारत में 35 करोड़ और पाकिस्तान में 7.5 करोड़ जनसंख्या थी। अखंड भारत का विभाजन demographic dividend जनसांख्यिकीय लाभांश के आधार पर हुआ जनसँख्या नियंत्रण नीति इसलिए आवशयक है कि 1947 का माहौल पुनः नहीं बने। जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन भारत में रह रहे सभी वर्गों में आपसी भाईचारे एवं विश्वास का प्रतीक है। साम्प्रदायिकता के तनाव , भय एवं आतंक पर पूर्ण विराम का हथियार है। वोट बैंक राजनीति के स्थान पर विकास की राजनीति में विश्वास की आधारशीला है। सही अर्थों में सबका साथ , सबका विकास , सबका विश्वास नारे का मू...