सोशल मीडिया पर संकीर्ण मानसिकता

 सोशल मीडिया पर एक मैसेज चल रहा है| जिसमें लिखा है राजस्थान राज्यपाल ब्राह्मण ,मुख्यमंत्री ब्राह्मण, बीजेपी अध्यक्ष ब्राह्मण, डीजीपी ब्राह्मण ,मुख्य सचिव ब्राह्मण| सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि इस प्रकार का मैसेज  सोशल मीडिया पर एडवोकेट्स ग्रुप में भी चल रहा है| 

राजस्थान राज्य के राज्यपाल ब्राह्मण है जिनका आज भाजपा द्वारा घोषित मुख्यमंत्री से कोई कनेक्शन नहीं है| डी जीपी जो कि ब्राह्मण है वह कांग्रेस सरकार| मैं एक प्रक्रिया के अनुसार अप्वॉइंट हुए हैं जिनका आज की घटना से कोई सरोकार नहीं है| इसी प्रकार मुख्य सचिव ब्राह्मण है जो की पूर्व सरकार में एक प्रक्रिया के अनुसार नियुक्ति दी गई है जिनका भी आज की घटना से कोई सरोकार नहीं है| हो सकता है गोविंद जोहरी जो की अध्यक्ष है राजस्थान ब्रह्मांड महासभा जयपुर महानगर के उन्हें एक दृष्टि से इस प्रकार का आकलन किया परंतु यह कैसे उचित माना जा सकता है कि पोलिटिकल पार्टी - एक राष्ट्रीय पार्टी जो  राष्ट्रीय एकता अखंडता और जाति से ऊपर उठकर सर्व समाज को साथ लेकर चलती है उसके एक  एडवोकेट्स ग्रुप में इस प्रकार के मैसेज वायरल किया जा रहे हैं| इस प्रकार के मैसेज को फॉरवर्ड करना एक प्रकार से इस सोच को बढ़ावा देना है परंतु  एक राजनीतिक पार्टी के ऑफिशियल अकाउंट पर किया जाना    उचित  नहीं है| 

इस प्रकार की संकीर्ण मानसिकता  जातिवाद को  बढ़ावा देने वाले मैसेज से राष्ट्रवादी  पार्टी के कार्यकर्ताओं को विरोध दर्ज  कराना   चाहिए| जिस पार्टी का मंत्र हो सबका साथ सबका विकास, उस पार्टी में सभी वर्गों को उचित रिप्रेजेंटेशन दिया जा रहा है जैसा कि राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्पष्ट है| एक नहीं तीन तीन शीर्ष पद पर सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व नजर आ रहा है| सही मायने में यह एक नए मॉडल की ओर इशारा करता है जहां लोकतंत्र में सभी को समुचित प्रतिनिधित्व दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है|

मंत्रिमंडल विस्तार तक संयम अपेक्षित है

जय हिंद

भारत माता की जय


सोशल मीडिया पर यह मैसेज चल रहा है

राजस्थान

राज्यपाल ब्राह्मण

मुख्यमंत्री ब्राह्मण

बीजेपी अध्यक्ष ब्राह्मण

डीजीपी ब्राह्मण

मुख्य सचिव ब्राह्मण

निश्चित रूप से आज का दिन पूरे ब्राह्मण समाज के लिए बड़े गौरव का बात है कि आज हमारे बीच से ही एक व्यक्ति राजस्थान प्रदेश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुआ है.आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि नव मनोनीत मुख्यमंत्री श्रीमान भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश नई उचाईयों को छुएगा पुन: समस्त ब्राह्मण बंधुओ को हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएँ🙏🙏

आज सभी अपने-अपने घरों पर भगवान परशुराम की दिव्य फोटो के सामने पांच घी के दीपक अवश्य जलाएं💐🙏

गोविंद जौहरी,

अध्यक्ष:  -- राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Dr. Syama Prasad Mookerjee on Hindi-National Language discussion in Constituent Assembly

भारत के मूल संविधान को नमन करते प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी -