National Youth Festival 2022-स्वामी विवेकानन्द,श्रीअरविन्द और सुब्रमण्यम भारती

 स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस 12 जनवरी (1863) पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय युवा उत्सव 12 जनवरी 2022 को मनाया जायेगा। वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय युवा उत्सव के पोस्टर पर स्वामी विवेकानन्द के साथ श्रीअरविन्द एवं महाकवि सुब्रमण्यम भारती का चित्र भी देखने को मिलता है। 15 अगस्त 2022 को श्रीअरविन्द की 150वीं जन्मतिथि है। सुब्रमण्यम भारती की पुण्यतिथि का 100वां वर्ष (12 सितम्बर 2021) चल रहा है। 

श्रीअरविन्द और स्वामी विवेकानन्द की अध्यात्मिक भेंट अलीपुर जेल में हुई थी। श्रीअरविन्द ने लिखा है कि स्वामी विवेकानन्द 15 दिनों तक उन्हें भविष्य के योग के बारे में बताया।  यही संवाद श्रीअरविन्द को supermind  अतिमन की ओर ले गया।

श्रीअरविन्द और सुब्रमण्यम भारती की पहली भेंट सुरत में कांग्रेस अधिवेशन कार्यक्रम 1907 में हुई थी। श्रीअरविन्द का केवल शाम को मिलने का समय नियत था, परन्तु सुब्रमण्यम भारती के लिए यह नियम लागू नहीं था। इससे श्रीअरविन्द और सुब्रमण्यम भारती की अंतरंगता का अनुभव किया जा सकता है। 

श्री अरविन्द देश को भारत माता के रूप में स्वीकार करते है, जिसका विवरण भवानी मन्दिर में मिलता है, जिसमें सशस्त्र क्रांति का वर्णन है। सुब्रमण्यम भारती ने पांचाली सबधम में ब्रिटिश हुकुमत द्वारा भारत माता पर अत्याचार एवं भारत माता को स्वतंत्र कराने के विषय पर यह कविता तमिल भाषा में लिखी थी।

Comments

Popular posts from this blog

Dr. Syama Prasad Mookerjee on Hindi-National Language discussion in Constituent Assembly

Motto of Supreme Court of India -यतो धर्मस्ततो जयः